मेरठ का नीला ड्रम कांड: कातिल पत्नी और प्रेमी का बदलेगा ठिकाना; साहिल का होगा ये पता; मुस्कान होगी यहां शिफ्ट

मेरठ के ब्रह्मपुरी के चर्चित नीले ड्रम वाला सौरभ हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला को अदालत से दोषी करार दिया जा चुका है। इसके अलावा बहसूमा के अकबरपुर सादात के अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और उसका प्रेमी अमरदीप भी दोषी करार दिए जा चुके है। साहिल, अमरदीप सजा होने के बाद आगरा सेंट्रल जेल जाएंगे जबकि मुस्कान और रविता लखनऊ नारी बंदी निकेतन में जाएगी। हालांकि अभी करीब एक साल लगेगा, जब दोषी सेंट्रल जेल में जाएंगे। सेंट्रल जेल में दोषियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यहां से वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा लखनऊ शासन में रिपोर्ट भेजेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 08:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेरठ का नीला ड्रम कांड: कातिल पत्नी और प्रेमी का बदलेगा ठिकाना; साहिल का होगा ये पता; मुस्कान होगी यहां शिफ्ट #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutMurder #SubahSamachar