मेरठ में आज दिग्गज नेताओं की बैठक, एनएच-58 पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; पुलिस तैनात
मेरठ में आजभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने एनएच-58 पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव ने वाहन चालकों से एनएच-58 का प्रयोग न करने की अपील की है। इन मार्गों पर भी भारी वाहनों की नो एंट्री यातायात पुलिस के अनुसार मोदीपुरम फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, रोहटा रोड फ्लाईओवर और बागपत रोड फ्लाईओवर पर भी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह भी पढ़ें:सियासत:मेरठ में नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ; संगठन की जमीनी तैयारियों की करेंगे समीक्षा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 11:03 IST
मेरठ में आज दिग्गज नेताओं की बैठक, एनएच-58 पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; पुलिस तैनात #CityStates #Baghpat #मेरठट्रैफिक #एनएच-58 #नितिननवीन #मुख्यमंत्री #भारीवाहनप्रतिबंध #यातायातपुलिस #मोदीपुरमफ्लाईओवर #कंकरखेड़ा #SubahSamachar
