Meerut: गंगा स्नान से लौट रहे दोस्तों की मौत, खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, चालक वाहन समेत फरार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर दादरी ओवरब्रिज के पास मंगलवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक हरिद्वार से सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान कर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। हरिद्वार से लौटते समय हुआ हादसा मुरादनगर निवासी अनिता पत्नी संतोष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका देवर सत्यजीत (24) मूल रूप से गाजीपुर जिले के पैगंबरपुर चलाकपुर गांव का रहने वाला था और वर्तमान में उनके पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को वह अपने मित्र विकास राणा (25) निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था।देर रात दोनों हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दादरी ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय उनकी बाइक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। यह भी पढ़ें:Meerut:भाजपा नेता की यूनिवर्सिटी पर ईडी का छापा, 13.83 करोड़ की संपत्ति कुर्क, छात्रवृत्ति से जुड़ा मामला

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 11:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: गंगा स्नान से लौट रहे दोस्तों की मौत, खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, चालक वाहन समेत फरार #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #दौरालाहादसा #दादरीफ्लाईओवर #सड़कदुर्घटना #बाइकहादसा #दोयुवकोंकीमौत #हरिद्वारगंगास्नान #दिल्ली-दूनहाईवे #SubahSamachar