मेरठ: दिन में गर्मी का असर बरकरार, रात में राहत; अगले दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
सितंबर के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि रात में तापमान में गिरावट के चलते कुछ राहत मिल रही है। सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप निकलने के बाद गर्मी का असर बढ़ गया और दोपहर में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन-रात के तापमान में बढ़ा अंतर दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा रहा है। रात के समय हवा चलने और तापमान में कमी आने से मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला रहता है। हालांकि, दिन में धूप की तपिश के कारण गर्मी बनी हुई है।कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल दिन के तापमान में बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं। यह भी पढ़ें:सियासत:मेरठ में नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ; संगठन की जमीनी तैयारियों की करेंगे समीक्षा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 11:22 IST
मेरठ: दिन में गर्मी का असर बरकरार, रात में राहत; अगले दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम #CityStates #Baghpat #मेरठमौसम #मोदीपुरममौसम #दिनमेंगर्मी #रातमेंराहत #मौसमबदलाव #प्रदूषण #एक्यूआई #यूपीशाही #SubahSamachar
