यूपी: मेरठ में तेज बारिश और आंधी से मौसम बदला, फसलों को नुकसान का खतरा; ट्रेंड में ये सवाल
अक्तूबर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में तेज बारिश और आंधी के चलते जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। बृहस्पतिवार यानि आज सुबह करीब नौ बजे आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब 10 बजे तक अंधेरा इस कदर छा गया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 07:58 IST
यूपी: मेरठ में तेज बारिश और आंधी से मौसम बदला, फसलों को नुकसान का खतरा; ट्रेंड में ये सवाल #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutWeather #SubahSamachar
