Meerut: छत पर बैठी विधवा से विवाद, दबंगों ने की मारपीट, बच्चों संग जान से मारने की धमकी
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला और उसके बच्चों को धमकाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छत पर बैठे परिवार से हुआ विवाद दौराला क्षेत्र के सिवाया गांव निवासी सोनिया ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को वह अपने घर की छत पर बच्चों के साथ बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही राजवीर और उसका बेटा हर्षित वहां पहुंच गए।आरोप है कि दोनों ने घर से बाहर निकलने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें:Meerut: शराब के नशे में घर में घुसा जेठ, महिला से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 06:57 IST
Meerut: छत पर बैठी विधवा से विवाद, दबंगों ने की मारपीट, बच्चों संग जान से मारने की धमकी #CityStates #Meerut #MeerutNews #MeerutCrimeNews #DauralaPoliceStation #SivayaVillageMeerut #WidowThreatenedCase #AssaultCaseMeerut #UpCrimeNews #MeerutFirNews #ThreatToWomanAndChildren #मेरठक्राइमन्यूज #SubahSamachar
