Una News: मेघा ने जीता मिस तीज का खिताब

ऊना। हिमोत्कर्ष महिला मंच और संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में इन्नरव्हील क्लब ऊना की अध्यक्ष अमरजीत बबली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान संस्थान की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।तीज पर्व के अवसर पर आयोजित मिस तीज प्रतियोगिता में संस्थान की 13 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मेघा ने मिस तीज का खिताब अपने नाम किया। यशिका प्रथम रनरअप और कंचन द्वितीय रनरअप रहीं। हरमन को मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मेघा को मिस ब्यूटीफुल आइज तथा कीर्ति और सिमरन को मिस ब्यूटीफुल स्किन चुना गया। मुख्यातिथि अमरजीत बबली ने विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।मेहंदी प्रतियोगिता में हर्ष ने पहला, कीर्ति ने दूसरा और रिशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में दीक्षा प्रथम, शीतल द्वितीय और कोमल शर्मा तृतीय रहीं। खीर प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, कोमल शर्मा द्वितीय और कंचन तृतीय रहीं।पतेहड़ प्रतियोगिता में कोमल ने पहला, नैना ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मालपुड़े प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, संजना द्वितीय और कोमल शर्मा तृतीय रहीं। दही-भल्ला प्रतियोगिता में कोमल शर्मा ने पहला, दीक्षा ने दूसरा और संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 14, 2026, 20:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: मेघा ने जीता मिस तीज का खिताब #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar