Meghalaya: मेघालय में खदान में विस्फोट, 10 लोगों की मौत की खबर; पुलिस बोली- चार शव बरामद
मेघायल के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में दस लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।यह कोयला खदान जिले के मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके में है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दूरदराज के इलाके में स्थित इस खदान से चार शव बरामद किए गए हैं और एक झुलसे हुए व्यक्ति को उपचार के लिए शिलांग भेजा गया है। ये भी पढ़ें:प्रियंका बोलीं, पीएम स्पीकर के पीछे छिप रहे, संसद में हंगामे के कारण जवाब नहीं दे सके प्रधानमंत्री राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और दमकल व आपात सेवाओं की टीमें मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, जिस पहाड़ी में अवैध खनन हो रहा था, विस्फोट के बाद उसका एक हिस्सा धंस गया, जिससे और खनिकों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब जिले में अवैध कोयला खनन को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। इसी थांग्स्को इलाके में पिछले साल 23 दिसंबर को भी ऐसा ही डायनामाइट विस्फोट हुआ था। उस विस्फोट में दो खनिकों की मौत हो गई थी। (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है..)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 16:12 IST
Meghalaya: मेघालय में खदान में विस्फोट, 10 लोगों की मौत की खबर; पुलिस बोली- चार शव बरामद #IndiaNews #National #Meghalaya #SubahSamachar
