Bareilly News: खानकाह वामिकिया में सजी महफिल-ए-दुरूद शरीफ
बरेली। रमजान के मौके पर खानकाह वामिकिया अता-ए-गरीब नवाज हाफिजगंज में महफिल-ए-दुरूद शरीफ का आयोजन किया गया। इस रुहानी कार्यक्रम में उलमा और तलबा ने दुरूद शरीफ का नजराना पेश किया। महफिल की सदारत करते हुए खानकाह के सज्जादानशीन बदरे तरीकत मौलाना सैयद असलम मियां वामिकी ने दुरूद शरीफ और रमजान मुबारक की फजीलत बयान की। सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। नमाज के बाद लंगर हुआ। वामिकिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाईटी की ओर से संपन्न हुए इस कार्यक्रम में तमाम उलमा और बड़ी संख्या में लोगों की शिरकत रही। इसके अलावा शाहदाना रोड स्थित खानकाह पर गरीब नवाज की छठी शरीफ मनाई गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 03:29 IST
Bareilly News: खानकाह वामिकिया में सजी महफिल-ए-दुरूद शरीफ #Mehfil-e-DuroodSharifOrganizedInKhanqahWamiqia #SubahSamachar
