Kasganj News: राज्य महिला आयोग की सदस्य जांच के लिए पहुंची होटल
कासगंज। एटा बाईपास रोड स्थित एक होटल में सोमवार रात हलचल मच गई। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ एटा पुलिस टीम के साथ एक प्रकरण की जांच करने होटल पहुंची थीं।आरोप है कि पुलिस को देखकर होटल संचालक ने अंदर से गेट बंद कर दिया। वे डेढ़ घंटे तक गेट खुलवाने के लिए मशक्कत करती रहीं। स्थानीय कासगंज पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वे भी डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचीं।कुछ लोगों की मदद से होटल का गेट खुलवाया गया। कमरों की तलाशी में एक युवक, दो युवतियां और दो महिलाएं मिलीं। आरोप है कि दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों से आई युवतियां वहां ठहरी थीं, जबकि अन्य युवक पीछे की खिड़कियों से भाग निकले थे।रेनू गौड़ ने बताया कि वे एटा पुलिस के साथ एक युवती से जुड़े प्रकरण की जांच कर रही थीं। महिला थाने की पुलिस टीम पहुंचने पर होटल के रजिस्टर आदि की जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। राज्य महिला आयोग के होटल पहुंचने की यह घटना पूरे दिन शहर में चर्चा का विषय बनी रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 23:04 IST
Kasganj News: राज्य महिला आयोग की सदस्य जांच के लिए पहुंची होटल #MemberOfStateWomen'sCommissionReachedTheHotelForInvestigation. #SubahSamachar
