Rohtak News: मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, चक्का जाम की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ व भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बुधवार को उपायुक्त को स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से 15 जून को गुरुग्राम में कच्चे कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा पत्र देने का वादा पूरी तरह झूठा है। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों को जल्द समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम करेंगे।======ये हैं मांगेंएचकेआरएनएल के वार्ड सर्वेंट व सफाई कर्मचारियों के जबरन ट्रांसफर पर रोक लगाना व 5 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मियों को सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के तहत पक्की नौकरी की गारंटी देना शामिल हैं। इसके साथ मेवात, गुरुग्राम, फतेहाबाद, भिवानी व हिसार के कर्मचारियों का अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 तक का रुका वेतन तुरंत जारी करने व हर महीने की 7 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। तकनीकी कर्मचारियों को लेवल-3 में अपग्रेड करने, समान वर्दी व धुलाई भत्ता देने, जोखिम व पोस्टमार्टम भत्ता लागू करने व अन्य मांगें शामिल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, चक्का जाम की दी चेतावनी #MemorandumSubmittedRegardingDemands #WarningGivenOfRoadBlockade #SubahSamachar