Rudraprayag News: छात्रावास भवन कब्जामुक्त कराने के लिए डीएम को ज्ञापन

मांगें न मानने पर 10 से धरना और 20 से आमरण अनशन की दी चेतावनीसंवाद न्यूज एजेंसीरुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज फाटा के छात्रावास भवन को गैर सरकारी संगठन से कब्जामुक्त कराने की मांग के लिए जनप्रतिनिधियों ने डीएम विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्रावास भवन पर बीते दो वर्षों से एक गैर सरकारी संगठन की ओर से कब्जा किया गया है और यहां बीमार घोड़े-खच्चरों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर 10 मार्च से छात्रावास भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना और 20 मार्च से आमरण अनशन की चेतावनी दी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से केवल दो माह के लिए अनुबंध के तहत भवन लिया गया था लेकिन आज तक भवन खाली नहीं कराया गया। वर्ष 2011-12 में पुराने छात्रावास के जीर्ण-शीर्ण होने के बाद नया छात्रावास भवन बनाया गया था। पहले इस छात्रावास में तोषी, त्रियुगीनारायण, न्यालसू और गौरीकुंड क्षेत्र के छात्र रहकर पढ़ाई करते थे। वर्तमान में विद्यालय में लगभग 350 छात्र-छात्राएं हैं और कक्षा कक्षों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। जनप्रतिनिधियों ने छात्रावास भवन जल्द खाली कर विद्यालय को सौंपने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी, धानी की प्रधान राखी देवी, जामू क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती देवी, ग्राम प्रधान कविता देवी व दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य खड़िया योगिता नेगी रावत और रविग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: छात्रावास भवन कब्जामुक्त कराने के लिए डीएम को ज्ञापन #MemorandumToDMForGettingTheHostelBuildingVacated #SubahSamachar