Pauri News: समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर जय हो छात्र संगठन ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने, सीबीसीएस प्रणाली के अंतर्गत बैक पेपर वाले विद्यार्थियों को एक ही परीक्षा में अधिकतम चार बैक पेपर देने का विशेष अवसर प्रदान करने तथा परीक्षा परिणामों में हो रही त्रुटियों एवं गड़बड़ियों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई। छात्र नेता शिवांश डोभाल के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक से मिलने पहुंचने छात्रों ने कहा कि परीक्षा परिणामों में देरी से उच्च शिक्षा में प्रवेश एवं अन्य प्रक्रियाओं में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल, शिवांश डोभाल, हिमांशु भंडारी, दिशांत धनाई, नामित बिष्ट, आयुष, आलोक बिष्ट, अमन सागर शामिल रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 13:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन #MemorandumToTheControllerOfExaminationsRegardingTheResolutionOfIssues. #SubahSamachar