वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से गुरु भी हैरान, बोले - 'पिता को भी झटका लगा, करियर अभी शुरू ही हुआ था'
महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा की केरल में अचानक शादी की खबर ने उनके करीबियों को भी हैरान कर दिया है। अमर उजाला से बातचीत में मोनालिसा के टीचर और मेंटर महेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह खबर उनके लिए भी किसी झटके से कम नहीं थी। उन्हें इसकी जानकारी भी अचानक ही मिली। मुझे भी यह खबर सुबह-सुबह पता चली, हमारे लिए भी काफी शॉकिंग था महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उन्हें सुबह-सुबह परिवार की तरफ से फोन आया और तब जाकर इस पूरी घटना का पता चला। उन्होंने कहा, 'मुझे भी यह खबर सुबह-सुबह पता चली। उनके परिवार की तरफ से फोन आया कि मोना केरल में है और शादी की बात चल रही है। उसके बाद मैंने भी न्यूज़ और वीडियो देखे। उसमें मंदिर में शादी करते हुए दिखाया जा रहा है और दोनों कैमरे पर बोल भी रहे हैं कि हमने शादी कर ली है। सच कहूँ तो यह सब हमारे लिए भी काफी शॉकिंग था, क्योंकि पहले किसी को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था।' जब उन्होंने कहा कि हम छह महीने से प्यार में थे, तब और भी हैरानी हुई वह आगे कहते हैं, 'जब उन्होंने माइक पर कहा कि हम लोग पिछले छह महीने से प्यार में थे, तब तो और भी हैरानी हुई। अगर पहले से बताया होता तो शायद इतना झटका नहीं लगता। लेकिन यह सब अचानक सामने आया, इसलिए परिवार और हम लोगों के लिए भी यह थोड़ा मुश्किल था समझना।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:45 IST
वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से गुरु भी हैरान, बोले - 'पिता को भी झटका लगा, करियर अभी शुरू ही हुआ था' #Entertainment #Barwani #Burhanpur #Indore #Khandwa #Khargone #MadhyaPradesh #National #ViralGirlMonalisa #MonalisaMarriage #SubahSamachar
