Kurukshetra News: मेधावी विद्यार्थियों को पदक पहनाकर किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को फूलमालाएं पहनाकर और पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस बार शत-प्रतिशत रहा। दसवीं में नैतिक ने 468 अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं निवेदिता ने 459, अमनजोत ने 458 और तन्वी सैनी ने 456 अंक हासिल किए। विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर मेरिट में स्थान बनाया, जबकि 30 विद्यार्थी 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहे। बारहवीं कला संकाय में हर्षित ने 411 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। खुशी और पूनम ने 409-409 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तुषार कुमार 400 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में पलक ने 404 अंक लेकर पहला और पायल ने 384 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।समारोह के दौरान गांव हरिपुर के सरपंच मोहनलाल सैनी ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। गांव में विद्यालय के शत-प्रतिशत परिणाम को लेकर रैली भी निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों ने ढोल-नगाड़ों पर नृत्य कर खुशी जताई। प्रधानाचार्या सोनिया रानी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, अभिभावक और स्टाफ मौजूद रहे।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 03:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: मेधावी विद्यार्थियों को पदक पहनाकर किया सम्मानित #MeritoriousStudentsWereHonoredWithMedals. #SubahSamachar