Bareilly News: मेधावी एक दिन दिन के लिए एसडीएम और तहसीलदार बनीं

बहेड़ी। मिशन शक्ति के अंतर्गत तहसील परिसर में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। एशियन लॉ कॉलेज की मेधावी छात्राओं, ज्योति राजपूत ने एसडीएम और कामिनी देवी ने तहसीलदार की जिम्मेदारी एक दिन के लिए निभाई। छात्राओं ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान बार सचिव शिव कुमार सक्सेना एडवोकेट, ऋषि गंगवार, कॉलेज के प्रबंधक नंद किशोर आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 02:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: मेधावी एक दिन दिन के लिए एसडीएम और तहसीलदार बनीं #MeritoriousWomenBecameSDMAndTehsildarForADay #SubahSamachar