Meerut: मेजर पति, सास-ससुर पर दहेज व यौन उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने मेजर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दहेज में एक करोड़ रुपये और गाड़ी मांगने का आरोप पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2015 में सेना में मेजर पद पर तैनात अधिकारी से हुई थी। वर्तमान में पति की तैनाती जम्मू-कश्मीर में है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष एक करोड़ रुपये नकद और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 10:16 IST
Meerut: मेजर पति, सास-ससुर पर दहेज व यौन उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप, मुकदमा दर्ज #CityStates #Meerut #Baghpat #मेरठसमाचार #कंकरखेड़ा #मेजरपति #दहेजउत्पीड़न #घरेलूहिंसा #यौनउत्पीड़न #हत्याकीसाजिश #SubahSamachar
