Palwal News: हिंदू सम्मेलन में युवाओं को रील से निकलकर रियल जीवन जीने का दिया संदेश

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में एकता की भावना को मजबूत करना : महंत अमरदाससंवाद न्यूज एजेंसी हथीन। गांव कलसाडा में आयोजित हिंदू सम्मेलन ने एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु और युवा वर्ग उपस्थित रहा। भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महंत अमरदास महाराज ने हिंदू समाज को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एक साथ जोड़कर एकता की भावना को मजबूत करना है। हिंदू समाज को अब किसी भी तरह के भय से दूर होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए उन्हें किसी भी कीमत पर संघर्ष करने के संकल्प और हालात में पीछे नहीं हटना है। युवाओं और युवतियों को रील के जीवन से बाहर निकलकर रीयल का जीवन जीना चाहिए। सभी को एक दिन निश्चित करके मंदिरों में आवश्यक रूप से जाना चाहिए।मुख्य वक्ता प्रवीण गर्ग ने हिन्दू समाज में पांच परिवर्तन के लिए आह्वान किया। जिसमें सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाकर रखना ही हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी संस्कृति को बचा नहीं पाएंगे तो हमारा अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने बच्चों को यह संदेश दिया कि भोजन के समय मोबाइल के बजाय पारिवारिक संवाद को प्राथमिकता दें, परिवार के साथ धार्मिक यात्राएं करें और सुबह-सुबह धरती माता के चरण स्पर्श जैसे संस्कारों को अपनाएं। इससे परिवार में प्रेम, शांति और नैतिकता बनी रहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल पीटीआई ने की और यज्ञ, कलश यात्रा, योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति रही। सम्मेलन को महंत हरिदास, महंत ज्ञानदास, भारत भूषण आदि ने संबोधित किया। इस मौके क्षेत्र के संत, ग्रामीण, महिला शक्ति, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Palwal News: हिंदू सम्मेलन में युवाओं को रील से निकलकर रियल जीवन जीने का दिया संदेश #MessageGivenToYouthInHinduConferenceToMoveAwayFromReelLifeAndLiveRealLife #SubahSamachar