MG PHEV SUV: एमजी का भारत में बड़ा दांव, 16 जुलाई को होगी पेश नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV, जानें कैसे होंगे फीचर्स
भारत के न्यू-एनर्जी व्हीकल (NEV) मार्केट में प्रतिस्पर्धाबढ़ाने के लिए एमजी (MG) एक बहुत बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी 16 जुलाई 2026 को भारत में अपनी एक नई प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवीपेशकरने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बड़े एलान के साथ ही एमजी भारतीय बाजार के पीएचईवी स्पेस में अपनी औपचारिक एंट्री दर्ज करेगी।जहांफिलहाल ग्राहकों के पास बेहद सीमित विकल्प मौजूद हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके नाम का खुलासा नहीं किया है।लेकिन सामने आई जानकारियों के मुताबिक यह नई कार विदेशी बाजारों में बिकने वाली Wuling Starlight 560 (वुलिंग स्टारलाइट 560) पर आधारित होगी। कंपनी ने एक दिलचस्प टीजर शेयर करते हुए कहा है: "इंटरनेट इनसाइड ('Internet Inside') ने भारतीयों के ड्राइव करने के तरीके को बदला। अब, अगली क्रांति को रफ्तार देने का समय आ गया है। हमारे साथ जुड़िए, क्योंकि हम न्यू एनर्जी व्हीकल्स को लेकर भारत की सोच को फिर से परिभाषित करने जा रहे हैं।" उम्मीद जताई जा रही है कि शुरुआत में कंपनी इसके केवल प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन को ही शोकेस करेगी।जबकि इसका पूरी तरह से इलेक्ट्रिक (ईवी) मॉडल आने वाले समय में बाद के चरणों में पेश किया जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 16:20 IST
MG PHEV SUV: एमजी का भारत में बड़ा दांव, 16 जुलाई को होगी पेश नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV, जानें कैसे होंगे फीचर्स #Automobiles #National #Phev #PlugInHybrid #ElectricVehicles #SubahSamachar
