Chamba News: भरमौर से कुगती के लिए चलेगी मिनी बस सेवा

कार्तिक स्वामी मंदिर के भक्तों को मिलेगी सुविधासंवाद न्यूज एजेंसीभरमौर (चंबा)। पहली बार भरमौर से कुगती के लिए कार्तिक स्वामी मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा मंदिर के कपाट खुलने से एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे भरमौर से कुगती के चलाई जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। प्रशासन की यह पहल सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक साबित हो सकती है। इससे पहले श्रद्धालु भरमौर से कुगती तक या तो बस में या टैक्सी या फिर पैदल ही आवाजाही करते थे। इस बार उन्हें मिनी बस के जरिये सफर करने की सुविधा मिल सकती है। अगले दिन यानी 14 अप्रैल को भी सुबह 7 बजे बस सेवा मिलेगी। हर वर्ष मंदिर के कपाट खुलने के दौरान हजारों श्रद्धालु भगवान कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। कार्यवाहक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि कुगती मंदिर के कपाट खुलने के दौरान दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए निगम की मिनी बसें चलाने पर परिवहन निगम से बातचीत हो रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 16:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: भरमौर से कुगती के लिए चलेगी मिनी बस सेवा #MiniBusServiceWillRunFromBharmourToKugti #SubahSamachar