Mini Venice In India: भारत में वेनिस जैसा शहर! देखते ही हो जाएगा प्यार, जानिए कैसे पहुंचें
Barat Ka Venice Kise Kaha Jata hai: घूमने का शौक रखने वाले अधिकतर लोग विदेश यात्रा का सपना देखते हैं। हालांकि भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो मशहूर विदेशों स्थलों को टक्कर देती हैं। पानी पर बसे शहर वेनिस को देखने की इच्छा रखने वाले, भारत में ही वेनिस शहर के नजारे का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। हमारे देश में भी एक ऐसी जगह है, जिसे भारत का वेनिस कहा जाता है। यहां सड़कों की जगह पानी के रास्ते हैं, लोग नावों से सफर करते हैं, तैरते हुए घर और हाउसबोट पर्यटकों को किसी सपने जैसी दुनिया का एहसास कराते हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटक इस जगह को देखने पहुंचते हैं। यह स्थान केरल में है। यहां के अलप्पुझा (अलेप्पी) को भारत का वेनिस कहा जाता है।यहां नहरों, झीलों और लैगून का विशाल नेटवर्क है, जो पूरे शहर को एक अलग पहचान देता है। शांत जल, नारियल के पेड़ों से घिरे किनारे, पारंपरिक हाउसबोट और स्थानीय जीवनशैली इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। अगर आप भी ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां पानी ही सड़क बन जाए और नाव ही आपकी टैक्सी हो, तो भारत के मिनी वेनिस कोआपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कि आखिर अलप्पुझा को भारत का वेनिस क्यों कहा जाता है, यहां क्या-क्या देखने लायक है और यहां तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका क्या है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 10:26 IST
Mini Venice In India: भारत में वेनिस जैसा शहर! देखते ही हो जाएगा प्यार, जानिए कैसे पहुंचें #Travel #National #India #Kerala #MiniVeniceInIndia #SubahSamachar
