UP: '48 घंटे में बदलें खराब ट्रांसफॉर्मर', प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश; जलभराव का हो स्थायी समाधान
प्रदेश के एमएसएमई एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को नवीन सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और खराब ट्रांसफॉर्मर हर हाल में 48 घंटे के भीतर बदले जाएं। मंत्री ने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। प्रभारी मंत्री ने पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) को निर्देश दिए कि पंचायत सचिव जलभराव वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर निदान सुनिश्चित करें। सरकारी स्कूलों की भूमि सुरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवॉल बनवाने, निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने और जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के भी सख्त निर्देश दिए गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 19:44 IST
UP: '48 घंटे में बदलें खराब ट्रांसफॉर्मर', प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश; जलभराव का हो स्थायी समाधान #CityStates #Agra #MinisterBhupendraSingh #AgraNews #SubahSamachar
