Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग के दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा
रुद्रप्रयाग। जनपद में जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत 23 मार्च को प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा रुद्रप्रयाग जनपद के दौरे पर रहेंगे। वे अगस्त्यमुनि क्रीड़ा भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार, आवेदन और पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर, रक्तदान, दिव्यांग कैंप, महिला-बालिका स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वहीं युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास तथा महिलाओं के लिए सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 18:35 IST
Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग के दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा #Minister-in-ChargeSaurabhBahugunaWillBeVisitingRudraprayag #SubahSamachar
