Bihar: मामूली विवाद बना जंग का मैदान, दो पक्षों में हिंसक झड़प; लाठी-डंडे और पत्थर चले, आठ अस्पताल में भर्ती

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर चौक पर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले। घटना में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद दरियापुर चौक पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को मरांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गुटों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप लिया ग्रामीणों और पीड़ितों के अनुसार, दरियापुर चौक पर रात करीब नौ बजे युवकों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते यह झड़प हिंसक रूप ले गई। दोनों पक्षों से भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और जमकर लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई, लेकिन झगड़ा शांत कराने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। करीब एक घंटे तक चले इस हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना बोले- आवेदन प्राप्त होने की जाएगी उचित कार्रवाई हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए मरांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर,ग्रामीणों का कहना है कि घटना में पूर्व मुखिया और दिवंगत चौकीदार के स्वजनों के बीच भिड़ंत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर मौसमी कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन स्थिति को बेकाबू देख उन्होंने थानाध्यक्ष को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी घायलों को मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में पहले पक्ष से साजन पासवान, राजन पासवान, ललन पासवान, छोटू कुमार, विभा देवी और कविता कुमारी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से नीतीश कुमार और संगीता देवी घायल हुए हैं। इनमें साजन पासवान और राजन पासवान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दो युवकों के बीच तेज गति बाइक चलाने को लेकर नोंकझोंक हुई थी घटना का कारण पांच दिन पहले हुआ मामूली विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पांच दिन पहले दो युवकों के बीच बाइक तेज गति से चलाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। घायलों के अनुसार, सोमवार को उसी विवाद की पंचायत के लिए नीतीश पासवान ने साजन और राजन को बुलाया था। वहीं साजन और राजन के परिजनों का आरोप है कि बुलाने के बाद फिर विवाद शुरू हो गया और पहले पक्ष के कई लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडे और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें-Bihar:बेउर जेल में बड़ा प्रशासनिक विवाद, प्रभार सौंपने पहुंचे पांच निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज घटना की सूचना मिलते ही साजन और राजन के परिजन बचाने पहुंचे, लेकिन जो भी बीच-बचाव के लिए आया, उसकी भी पिटाई कर दी गई। दोनों पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में कुल आठ लोग घायल हो गए। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात पर काबू पाते हुए दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 10:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: मामूली विवाद बना जंग का मैदान, दो पक्षों में हिंसक झड़प; लाठी-डंडे और पत्थर चले, आठ अस्पताल में भर्ती #CityStates #Patna #Bihar #PatnaNews #BarhNews #HathidahPolice #DariyapurClash #BiharViolence #StonePelting #LathiCharge #GroupClashBihar #PatnaCrimeNews #BiharBreakingNews #SubahSamachar