Damoh News: एकतरफा प्यार में सनकी नाबालिग का खौफनाक कांड, सोती हुई किशोरी के सिर में मारी गोली

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन्द्रा चौकी के बनौली गांव में एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग युवक ने छत पर सो रही नाबालिग किशोरी के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर उसके सिर से गोली निकाल दी। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग युवक गांव की ही किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था। दोनों दूर के रिश्ते में भाई-बहन भी बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि युवक लंबे समय से किशोरी पर बात करने और प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के लगातार इनकार से वह नाराज चल रहा था। घटना बीती रात की है, जब किशोरी अपने घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर छत पर पहुंचा और उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही किशोरी लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ये भी पढ़ें-प्रेमी जोड़े का दर्दनाक अंत:घर से भागने के एक दिन बाद सड़क किनारे मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस हालत गंभीर होने पर किशोरी को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसके सिर में फंसी गोली बाहर निकाली। डॉक्टरों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच सकी। घटना के बाद दमोह कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार व मोहन्द्रा चौकी प्रभारी दीपक सिंह भदौरिया जिला अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का पाया गया है। दोनों ही पक्ष नाबालिग हैं, इसलिए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 21:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Damoh News: एकतरफा प्यार में सनकी नाबालिग का खौफनाक कांड, सोती हुई किशोरी के सिर में मारी गोली #CityStates #Crime #Damoh #MadhyaPradesh #SubahSamachar