Delhi Murder: नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्त के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दोनों पकड़े गए
पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके में एक नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 17 साल के यशपाल नाम के नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी नाबालिग ने इस वारदात को अंजाम अपनी बहन से पीड़ित के बातचीत करने से नाराज होकर दिया। हमले के दौरान चाकू का एक हिस्सा टूटकर नाबालिग के सीने में धंसा हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य साजिशकर्ता नाबालिग समेत दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनको पकड़ने का प्रयास कर रही है।यशपाल अपनी मां और बहन के साथ मादीपुर इलाके में रहता था। वह 12 जून को 18 साल का होने वाला था। यशपाल की मां ने बताया कि शुक्रवार रात यशपाल ने कहा कि वह घर आ रहा है खाना होटल से लेता हुआ आएगा। काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। रात साढ़े 11 बजे यशपाल का फोन किसी पुलिसकर्मी ने उठाया और एक्सीडेंट की बात करते हुए फौरन पश्चिम विहार बालाजी एक्शन अस्पताल आने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर बेटे की मौत का पता चला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 03:18 IST
Delhi Murder: नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्त के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दोनों पकड़े गए #CityStates #DelhiNcr #Delhi #Murder #SubahSamachar
