Delhi NCR News: पांडव नगर में नाबालिग ने पड़ोसी के घर से चुराए लाखों के गहने व नकदी
-पूर्वी जिला पुलिस ने आरोपी को त्रिलोकपुरी इलाके से दबोचा, रामलीला के मेले में उड़ा दिए काफी रुपये अमर उजाला ब्यूरोपूर्वी जिला। पूर्वी जिला पुलिस ने पांडव नगर इलाके में हुई चोरी की एक वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में त्रिलोकपुरी से 14 साल के नाबालिग को पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 6910 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 10 अक्तूबर को विवेक ओझा ने पांडव नगर थाने में घर में चोरी होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उनके घर से करीब डेढ़ लाख रुपये कैश, एक सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की चेन, दस जोड़ी सोने के झुमके, पांच अंगूठियां, हनुमान पेंडेंट, और चार चांदी की पाजेब चोरी हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 13:24 IST
Delhi NCR News: पांडव नगर में नाबालिग ने पड़ोसी के घर से चुराए लाखों के गहने व नकदी #MinorStealsJewelleryAndCashWorthLakhsFromANeighbour'sHouseInPandavNagar #SubahSamachar
