Mirzapur: सेहरा सजने से पहले नहर में डूबने से दूल्हे की मौत, बाइक लेकर लालगंज गया था पुष्पेंद्र; पर लौट न सका

लालगंज क्षेत्र के निनवार दक्षिण गांव में बृहस्पतिवार को सिर पर सेहरा सजने से पहले दूल्हे की नहर में डूबने से मौत हो गई। इससे घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार को छोटे भाई उपेंद्र के साथ ही पुष्पेंद्र के तिलक की रस्में पूरी हुई थीं। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे पुष्पेंद्र की बरात प्रयागराज जाने वाली थी। मगर सबह आठ बजे पुष्पेंद्र की मौत से घर में मातम छा गया। निनवार दक्षिण निवासी जंग बहादुर ने बताया कि सुबह सात बजे पुष्पेंद्र बाइक लेकर लालगंज की ओर गया था। गांव के समीप ही बाणसागर नहर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में में चली गई। चार फरवरी को बड़े बेटे पुष्पेंद्र कुमार सिंह और छोटे बेटे उपेंद्र कुमार सिंह का एक साथ तिलक हुआ था। गांव के समीप ही बाणसागर नहर के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चली गई। बाइक का नंबर देख ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी से में पुष्पेंद्र को पानी से बाहर निकाला। उसे सीएचसी लालगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mirzapur: सेहरा सजने से पहले नहर में डूबने से दूल्हे की मौत, बाइक लेकर लालगंज गया था पुष्पेंद्र; पर लौट न सका #CityStates #Mirzapur #GroomDies #SubahSamachar