Mirzapur The Movie Release Date: जानें कब सिनेमाघरों में भौकाल मचाएगी मिर्जापुर द मूवी , सामने आई रिलीज डेट

प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर अब एक फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आने वाली है। मेकर्स ने आज मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। इसके बाद फैंस कालीन भइया और गुड्डू पंडित के भौकाल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए खासा उत्साहित हैं। 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म मिर्जापुर: द मूवी को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। आज मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी। मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें रेत पर कई गाड़ियां दौड़ रही हैं और पीछे एक बड़ी सी कुर्सी एक कार में बंधी है। इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट घोषित करते हुए कैप्शन में लिखा, अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। View this post on Instagram A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mirzapur The Movie Release Date: जानें कब सिनेमाघरों में भौकाल मचाएगी मिर्जापुर द मूवी , सामने आई रिलीज डेट #Bollywood #National #MirzapurTheMovie #MirzapurTheMovieReleaseDate #MirzapurTheMovieStory #Mirzapur #MirzapurTheMovieStarcast #PankajTripathi #AliFazal #SubahSamachar