Bareilly News: दबंगों ने बीच सड़क पर महिला और उसकी बेटियों को पीटा, छेड़खानी का भी आरोप

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटियों के साथ बाजार जा रही महिला को दबंगों ने बीच सड़क पर रोककर अभद्रता की। विरोध करने पर मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नवाबगंज में रहने वाली एक महिला शनिवार को अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ घर से बाजार जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उनके परिवार के ही एक व्यक्ति और उसके परिजनों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उन्हें और उनकी बेटियों को पीटा। इसी बीच घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। घटना में महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। घटना की तहरीर दोनों पक्षों की ओर से थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 11:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: दबंगों ने बीच सड़क पर महिला और उसकी बेटियों को पीटा, छेड़खानी का भी आरोप #CityStates #Bareilly #Molestation #Crime #Police #SubahSamachar