Haryana: यमुनानगर में परीक्षा के दौरान शिक्षक ने की 7 छात्राओं से छेड़छाड़, पुलिस हिरासत में आरोपी

कहते हैं कि गुरु का दर्जा माता-पिता से भी ऊपर होता है, लेकिन यमुनानगर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। शिक्षा के मंदिर में परीक्षा देने आई छात्राओं के साथ एक कलयुगी शिक्षक ने ऐसी हरकत की, जिससे मानवता शर्मसार हो गई। यमुनानगर के मॉडल कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं की परीक्षा के दौरान एक अध्यापक ने सात छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। यमुनानगर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल कॉलोनी में सोमवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया। जब दसवीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर देने आई छात्राओं ने एक अध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए। दोपहर 12:30 से 3:30 बजे के बीच, जब छात्राएं अपने भविष्य की इबारत लिख रही थीं। तब ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक ने अपनी मर्यादा भूलकर सात छात्राओं के साथ 'बैड टच' और अश्लील हरकतें कीं। परीक्षा खत्म होते ही जब डरी-सहमी छात्राओं ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 19:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: यमुनानगर में परीक्षा के दौरान शिक्षक ने की 7 छात्राओं से छेड़छाड़, पुलिस हिरासत में आरोपी #CityStates #YamunaNagar #Haryana #MisdeedWith7GirlStudents #SubahSamachar