लापता स्वरूप मामला: बादल परिवार के कारोबार तक पहुंची जांच की आंच; एसआईटी की कार्रवाई से शिअद आक्रामक

श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के 328 लापता स्वरूपों के मामले में गठित एसआईटी की जांच अब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के शीर्ष नेतृत्व और बादल परिवार के कारोबार तक पहुंचने लगी है। इसी के चलते शिअद अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अचानक आक्रामक मोड में नजर आए। वीरवार को कोर कमेटी की बैठक के दौरान ही सुखबीर बादल बैठक से उठकर सीधे पंजाब पुलिस मुख्यालय पहुंचे और डीजीपी के समक्ष अपनी गिरफ्तारी की पेशकश कर दी। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी की कार्रवाई का दायरा बढ़ने और बादल परिवार से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों की जांच के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। शिअद का मानना है कि जांच अब मुद्दे से भटककर राजनीतिक बदले की दिशा में बढ़ रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 21:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लापता स्वरूप मामला: बादल परिवार के कारोबार तक पहुंची जांच की आंच; एसआईटी की कार्रवाई से शिअद आक्रामक #CityStates #Chandigarh-punjab #SukhbirBadal #ShiromaniAkaliDal #SubahSamachar