Meerut: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, होटल में शराब पिलाकर की दरिंदगी, 25 दिन से थी लापता, सात गिरफ्तार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को ओयो होटल ले जाकर पहले शराब पिलाई गई और फिर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 25 दिन बाद पुलिस और विशेष अभियान दल ने किशोरी को हरियाणा के पानीपत से बरामद कर लिया। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 25 अप्रैल से लापता थी किशोरी जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल को खरखौदा कस्बे से किशोरी लापता हो गई थी। अगले दिन किशोरी की मां ने गंगानगर निवासी एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई थी। करीब 25 दिन बाद खरखौदा पुलिस और विशेष अभियान दल ने किशोरी को हरियाणा के पानीपत से बरामद किया। पूछताछ में किशोरी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। यह भी पढ़ें:कपसाड़ कांड:उलझा उम्र का सवाल, मेडिकल रिपोर्ट में 19 साल, अब अदालत 29 मई को तय करेगी आरोपी बालिग या नाबालिग

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 12:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, होटल में शराब पिलाकर की दरिंदगी, 25 दिन से थी लापता, सात गिरफ्तार #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #खरखौदामामला #किशोरीलापता #दुष्कर्मकीसजा #नाबालिगपीड़िता #सातआरोपीगिरफ्तार #पॉक्सोमामला #हरिद्वारसेबरामद #पानीपतकनेक्शन #मेरठअपराधसमाचार #SubahSamachar