Mission Save Lives 2.0: एआई सेंसर और GPS स्पीड लिमिटर, भारत की सड़कों पर मौत के आंकड़ों को कम करेगी ये तकनीक
भारत दुनिया के कुल वाहनों का महज 1 प्रतिशत हिस्सा रखता है, लेकिन वैश्विक सड़क दुर्घटना मौतों में इसकी हिस्सेदारी 15 प्रतिशतहै। हर साल 1.5 लाख से अधिक लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या दोपहिया सवारों की होती है। Jean Todt (जीन टॉड) ने फर्जी हेलमेट को नकली वैक्सीन बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली में बिकने वाले लगभग 70 प्रतिशत हेलमेट फर्जी पाए गए। समाधान के तौर पर हर बाइक-स्कूटर के साथ दो असली हेलमेट अनिवार्य करने, AI आधारित हेलमेट सेंसर और जीपीएस स्पीड लिमिटर जैसे टेक्नोलॉजी समाधान पर जोर दिया गया है। आंकड़े क्यों डरा रहे हैं भारत में हर वर्ष लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले लोग हैं। संयुक्त राष्ट्र के रोड सेफ्टी विशेष दूत जीन टॉड के अनुसार, भारत में वाहनों की संख्या दुनिया का सिर्फ एक प्रतिशत है, लेकिन सड़क हादसों में होने वाली कुल मौतों में 15 प्रतिशत हिस्सा भारत का है। ये असंतुलन बताता है कि समस्या सिर्फ ट्रैफिक वॉल्यूम की नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों और उनके पालन की है। ये भी पढ़े:हवा में उड़ने वाली वैन:चीनी कंपनी एक्सपेंग ला रही है लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर, गाड़ी में है पर्सनल एयरक्राफ्ट दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह खुलासा हुआ कि राजधानी में बिकने वाले करीब 70 प्रतिशत हेलमेट नकली या सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते। जीन टॉड इन्हें नकली वैक्सीन कहा है। यानी ऐसा सामान जो सुरक्षा का भ्रम देता है, लेकिन हादसे के समय बेकार साबित होता है। हेलमेट अगर बीआईएस या आईएसआई मानकों के अनुरूप न हो, तो टक्कर की स्थिति में सिर और दिमाग को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पाता। भारत में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का प्रमुख कारण हेड इंजरी है। 15 दिन में बंद हो सकती हैं फर्जी फैक्ट्रियां स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया के एमडी राजीव कर्पूर ने मिशन सेव लाइव्स 2.0 के तहत प्रस्ताव रखा कि अगर सरकार इच्छा शक्ति दिखाए, तो फर्जी हेलमेट बनाने वाली इकाइयों को 15 दिनों में बंद किया जा सकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हर नई मोटरसाइकिल या स्कूटर की बिक्री के साथ दो प्रमाणित हेलमेट अनिवार्य रूप से दिए जाएं, एक चालक के लिए और एक पीछे बैठने वाले के लिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 07:41 IST
Mission Save Lives 2.0: एआई सेंसर और GPS स्पीड लिमिटर, भारत की सड़कों पर मौत के आंकड़ों को कम करेगी ये तकनीक #Automobiles #National #RoadSafetyIndia #HelmetSaveLives #AutoNewsHindi #SubahSamachar
