Kullu News: विधायक अनुराधा ने पानी में डूबे करपट पुल का किया निरीक्षण

नए पुल के निर्माण के लिए संंभावित लोकेशन का भी लिया जायजासंवाद न्यूज एजेंसीउदयपुर (लाहौल-स्पीति)। करपट गांव में बरसात के दौरान पानी में डूबे पुल का निरीक्षण स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने बीते रविवार को किया। बरसात के बाद दो महीनों से इस स्थान पर लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ मौके पर स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने पुल के निर्माण के लिए संभावित नई लोकेशन का भी निरीक्षण किया। उपयुक्त स्थान के चयन पर चर्चा की। ग्रामीणों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुल निर्माण से जुड़े विकल्पों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी उदयपुर ओम प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अश्वनी गुलेरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे लारजे, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 14:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: विधायक अनुराधा ने पानी में डूबे करपट पुल का किया निरीक्षण #MLAAnuradhaInspectedTheKarpatBridge #WhichIsSubmergedInWater. #SubahSamachar