Sonipat News: बीएसएफ की टीम में छह खिलाड़ियों का चयन होने पर विधायक ने दी बधाई
सोनीपत। हरियाणा सेपक टेकरा एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को हरियाणा प्रदेश सेपक टेकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधायक निखिल मदान से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ने सेपक टेकरा खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) टीम में चयनित होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह वर्धन किया।विधायक निखिल मदान ने खिलाड़ी तन्नू, सोनिका, हिमानी, पूजा, सोनू और उज्ज्वल को प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन सचिव शमशेर सिंह ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के छह खिलाड़ियों ने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ में नियुक्ति पाई है और अब वो बीएसएफ की तरफ से खेलों में हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक निखिल मदान से सेपक टेकरा खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करवाने की मांग रखी ताकि खिलाड़ियों को प्रदेश की नौकरियों में भी उनके प्रदर्शन का फायदा मिल सके।इस पर विधायक निखिल मदान ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द खेल विभाग के संबंधित अधिकारियों और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से मिलकर सेपक टेकरा खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करवाने का काम करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव शमशेर सरोहा, जिला अध्यक्ष विजय हुड्डा, जितेंद्र, रेफरी कमीशन दशरथ रंगा, रेफरी अमित तिहाल, कोच सुमित सरोहा, राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 18:16 IST
Sonipat News: बीएसएफ की टीम में छह खिलाड़ियों का चयन होने पर विधायक ने दी बधाई #MLACongratulatesSixPlayersSelectedForTheBSFTeam. #SubahSamachar
