Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने किया दिम्मी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

निर्माण के लिए पचास लाख रुपये स्वीकृत, छह माह में पूरा होगा कार्यसंवाद न्यूज एजेंसी ताल(हमीरपुर)। दिम्मी पंचायत के दिम्मी गांव में सोमवार को विधायक सुरेश कुमार ने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की अनुमानित लागत 43.04 लाख रुपये है और निर्माण के लिए पचास लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य एक निजी कंपनी करेगी और छह माह के अंदर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि इस तालाब के किनारे जो सड़क है उसे आधा किलोमीटर ऊपर की ओर और आधा किलोमीटर नीचे की ओर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। तालाब के किनारे पेड़ और फव्वारा भी लगाया जाएगा और मछलियां, बत्तखें भी डाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस तालाब के साथ एक वर्षाशालिका भी बनाई जाएगी। मुक्तिधाम की ओर जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने टौणी देवी से चंडीगढ़ के लिए एक बस चलाने की मांग की। विधायक ने कहा कि इस बस को शीघ्र ही चलाने के आदेश विभाग को दिए जाएंगे। विधायक सुरेश कुमार ने टिक्कर खतरियां में मिनी टयूबवेल का लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्र में पेयजल सुधार के लिए हो रहे कार्यों से लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर भोरंज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व प्रधान दिम्मी ऊषा बन्याल, कैप्टन कृष्ण चंद, रघुवीर सिंह, प्रीतम सिंह, अनिल चौहान, चंदन ठाकुर व जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 17:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने किया दिम्मी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास #MLALaidTheFoundationStoneForTheBeautificationWorkOfDimmiPond. #SubahSamachar