Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक राजेश जून ने विभिन्न कार्यों के लिए दी आर्थिक सहायता

बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून एक ओर जहां सरकारी योजनाओं और अनुदान के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को गति दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर वे अपने निजी कोष से भी लगातार सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। पिछले दो दशक से वे जरूरतमंद परिवारों, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों और सामुदायिक विकास कार्यों के लिए समय-समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते रहे हैं। इसी क्रम में विधायक राजेश जून ने बहादुरगढ़ की संत कबीर चौपाल के लिए 1 लाख रुपये, गांव कानोंदा स्थित पीर बाबा स्थल के लिए 1 लाख रुपये दिए। इसके साथ गांव नयागांव सैनियान में पाइप दबाने के लिए 1 लाख तथा गांव नयागांव जाटयान में लाइटें लगवाने के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा आसौदा सात माता मंदिर में 60 हजार का वाटर कूलर तथा गांव लोवा माजरा में प्रजापत समाज के गरीब परिवारों को सहयोग स्वरूप 1 लाख 2 हजार रुपये की राशि भेंट की। वहीं 75 हजार रूपये के जूट के बैग ग्रीन बैल अभियान को दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक राजेश जून ने विभिन्न कार्यों के लिए दी आर्थिक सहायता #MLARajeshJoonProvidedFinancialAssistanceForVariousWorks. #SubahSamachar