Uttarkashi News: यमुनोत्री की बदहाली पर भड़के विधायक टी राजा सिंह
तेलंगाना विधायक ने यमुनोत्री की व्यवस्थाओं पर उठाए सवालबड़कोट। यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं को लेकर अब दूसरे राज्यों के जनप्रतिनिधि भी सवाल उठाने लगे हैं। तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री पहुंचकर जमीनी हकीकत देखी और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई है। करीब तीन साल बाद दोबारा धाम पहुंचे राजा सिंह ने कहा कि जिस स्तर के विकास की उम्मीद थी वह धरातल पर नजर नहीं आ रहा।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर लंबित परियोजनाओं को तुरंत पूरा कराने की मांग की है। विधायक ने खासतौर पर उस घाट निर्माण कार्य का जिक्र किया जो कुछ वर्ष पहले आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। सरकार ने इसके लिए करीब 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की थी। राजा सिंह ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है और आने वाले महीनों में लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। यदि आवास, शौचालय, स्नानागार जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई गईं तो श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने रोपवे परियोजना पर भी सवाल उठाए और कहा कि यमुनोत्री रोपवे का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 17:24 IST
Uttarkashi News: यमुनोत्री की बदहाली पर भड़के विधायक टी राजा सिंह #MLAT.RajaSinghOutragedOverYamunotri'sNeglectedState #SubahSamachar
