एमएलसी चुनाव: नामांकन में उमड़ी भीड़, सड़कों पर उतरे 100 वाहन; कचहरी और रथयात्रा पर जाम में रेंगते रहे वाहन

स्नातक और शिक्षक एमएलसी के नामांकन में सोमवार दोपहर प्रत्याशियों की 1000 कारों, दोपहिया वाहनों के चलते कचहरी, फुलवरिया हॉकी चौराहा समेत जेपी मेहता रोड, वरुणा पुल दिन भर चोक रहा। मिंट हाउस नदेसर तक वाहनों के दबाव से जाम रहा। कैंट और यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन राहगीरों को परेशान होना पड़ा। उधर, रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग पर गड्ढा होने के चलते महमूरगंज आकाशवाणी, महमूरगंज-ककरमत्ता मार्ग दोपहर से लेकर देर शाम तक जाम की चपेट में रहा। मंडुवाडीह-महमूरगंज फ्लाईओवर पर वाहन रेंगते रहे। हर ओर जाम से लोग हांफ गए। 10 मिनट की दूरी तय करने में 35-40 मिनट लगे। दोपहर में निजी स्कूली बसों की आवाजाही ने जाम को और बढ़ाया। स्कूलों की छुट्टी ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 19:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एमएलसी चुनाव: नामांकन में उमड़ी भीड़, सड़कों पर उतरे 100 वाहन; कचहरी और रथयात्रा पर जाम में रेंगते रहे वाहन #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiTrafficJam #MlcElections2026 #SubahSamachar