हिमाचल: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी; तलाई क्षेत्र की है घटना

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तलाई थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में शुक्रवार शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में आरोपी के घर के बाहर एकत्र हो गए। उग्र भीड़ ने उसकी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही घर के दरवाजों और खिड़कियों में तोड़फोड़ की गई। देर रात तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 11:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी; तलाई क्षेत्र की है घटना #CityStates #Bilaspur #HimachalPradesh #Shimla #DushkarmCaseBilaspur #SubahSamachar