लाहौल में आज होगी मॉक ड्रिल : उपायुक्त

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 15 जून को जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर बहु-आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। इस अभ्यास में विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान संबंधित विभागों, आपदा प्रबंधन दलों तथा स्थानीय समुदाय की तत्परता एवं समन्वय क्षमता देखी जाएगी। यह बात उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कही। कहा कि एक दिवसीय मॉक ड्रिल सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। रात्रिकालीन वनों की आग पर मॉक ड्रिल सायं 7 बजे से 8 बजे तक संचालित की जाएगी।इसमें विभिन्न विभागों, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वयंसेवी संगठनों तथा स्थानीय लोग भाग लेंगे।उपायुक्त ने आग्रह किया है कि मॉक ड्रिल के दौरान दिखाई देने वाली राहत एवं बचाव गतिविधियों, सायरन, एंबुलेंस तथा अन्य आपातकालीन वाहनों को देखकर किसी प्रकार की घबराहट न फैलाएं। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने का आग्रह किया है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लाहौल में आज होगी मॉक ड्रिल : उपायुक्त #MockDrillToBeHeldInLahaulToday:DeputyCommissioner #SubahSamachar