Meerut News: संजय गांधी पीजी कॉलेज में स्थापित होगा आधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसीसरूरपुर। गांव सरूरपुर खुर्द में स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज में भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे के सहयोग से स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसे लेकर बुधवार को महाविद्यालय और आईआईटीएम, पुणे के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत स्थापित होने वाला यह स्वचालित मौसम केंद्र हवा की गति व दिशा, तापमान, आर्द्रता (नमी) और वायुदाब जैसे प्रमुख मौसमीय मानकों को सटीक रिकॉर्ड करेगा। इन आंकड़ों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर अधिक सटीक मौसम पूर्वानुमान उपलब्ध हो सकेगा। इसका लाभ क्षेत्र के किसानों, छात्रों और आम लोगों को मिलेगा। आईआईटीएम पुणे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत अनुसंधान संस्थान है। इस ऐतिहासिक समझौते पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार गुप्ता ने आईआईटीएम के परियोजना वैज्ञानिक नितिग सिंह सहित अन्य वैज्ञानिकों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। प्राचार्य ने बताया कि यह समझौता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वचालित मौसम केंद्र से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा और अनुसंधान के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर मौसम से जुड़ी सटीक जानकारी भी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में प्रो. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रो. सचिन कुमार, डॉ. विशाल चौधरी, मंजिता यादव, डॉ. प्रदीप कुमार और इंद्रवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 20:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: संजय गांधी पीजी कॉलेज में स्थापित होगा आधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र #ModernAutomaticWeatherStationToBeSetUpInSanjayGandhiPGCollege #SubahSamachar