Rajasthan: 'महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर', मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राजस्थान की डबल इंजन सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास और सुशासन की नई राजनीति की शुरुआत हुई, जिसका सबसे अधिक लाभ गांव, गरीब और महिलाओं को मिला है। ग्राम विकास चौपाल में मुख्यमंत्री ने रखी सरकार की उपलब्धियां मुख्यमंत्री शुक्रवार रात भीलवाड़ा जिले के खारी का लाम्बा गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जनधन खाते, हर घर जल, शौचालय निर्माण और मातृ सुरक्षा जैसी योजनाओं को जमीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के कारण महिलाओं का सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा है तथा वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार भी महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि मेधावी छात्राओं को स्कूटी योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में राशि जमा करके दिया जाएगा। इसके अलावा मा-वाउचर योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत प्रति लीटर 5 रुपये के अनुदान से हजारों ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। लखपति दीदी योजना से आ रही आर्थिक क्रांति भजनलाल शर्मा ने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक क्रांति ला रही है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत ऋण सीमा बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये कर दी है और ब्याज दर घटाकर मात्र 1.5 प्रतिशत कर दी है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। लाभार्थियों को करोड़ों रुपये की सहायता राशि वितरित ग्राम विकास चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को करोड़ों रुपये की सहायता राशि, प्रशासनिक स्वीकृतियां और विभिन्न किट वितरित कीं। राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ दस लाख रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई। वहीं उमंग सीएलएफ को 20 लाख रुपये तथा अन्य स्वयं सहायता समूहों को भी वित्तीय सहायता दी गई। इसके अलावा कृषक सहकारी दुर्घटना योजना के तहत 10 लाख रुपये की सहायता राशि भी वितरित की गई। महिलाओं ने सुनाई आत्मनिर्भरता की सफलता की कहानी कार्यक्रम का सबसे प्रभावशाली हिस्सा महिलाओं की सफलता की कहानियां रहीं। राजीविका से जुड़ी सोनू कंवर, मोना देवी, दिव्या शर्मा, हीना बानो और बसंती गुर्जर ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं ने बताया कि किस तरह सरकारी योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उनका जीवन बदल गया। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं कभी घर से बाहर निकलने में संकोच करती थीं, वे आज हजारों महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, लालाराम बैरवा, गोपाल खंडेलवाल, जब्बर सिंह सांखला, गोपीचंद मीणा, उदयलाल भड़ाना, लादूलाल पितलिया, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, बालूराम जाट सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 23:15 IST
Rajasthan: 'महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर', मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर #CityStates #Bhilwara #Rajasthan #Double-engine-govt-women-empowerment #SubahSamachar
