35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़

मोहाली में डिंपल की हत्या के बाद अब उनका परिवार सामने आया है। परिवार ने बेटी के प्रेम संबंध होने की बात को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ की मांग की है। साथ ही परिवार ने डिंपल की कंपनी के सुरक्षा प्रबंधों पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। डिंपल के पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी काफी होनहार थी। वह मोहाली की एक कंपनी में काम करती थी। पिता ने कहा कि डिंपल अपनी हर परेशानी परिवार के साथ साझा करती थी। उन्होंने आरोपी युवक के साथ प्रेम संबंध की बात को सरासर गलत बताया। राजकुमार का आरोप है कि कंपनी अपनी गलती छिपाने के लिए उनकी बेटी को बदनाम कर रही है। कंपनी कर्मचारी की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि चाकू लेकर एक व्यक्ति दफ्तर में कैसे घुस गया और वारदात को अंजाम दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़ #CityStates #Chandigarh-punjab #Mohali #MohaliMurder #SubahSamachar