Noida News: सीनियर में मोहिनी चमकीं, जूनियर में अवान फिर बने चैंपियन
- अमर उजाला और यूपी शतरंज खेल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ग्रैंड फिनाले का समापन, ग्रैंड मास्टर श्रीराम झा ने दिए पुरस्कार माई सिटी रिपोर्टरनोएडा। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश शतरंज खेल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के आखिरी दिन खिताबी मुकाबले हुए। सीनियर वर्ग (12 वर्ष से अधिक) में महामाया बालिका इंटर कॉलेज, नोएडा की मोहिनी पंडित चैंपियन बनीं। वहीं जूनियर वर्ग (12 वर्ष से कम) में जेपी इंटरनेशनल, ग्रेटर नोएडा के अवान तिवारी लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रहे। विजेताओं समेत सभी प्रतिभागियों को ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा, यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अतुल निगम और गौतमबुद्ध नगर चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने पुरस्कार और मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।रविवार को सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला परिसर में आयोजित ग्रैंड फिनाले के दौरान खिलाड़ियों से भरे सभागार को देखकर ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इतने सारे बच्चों को देखकर लगता है कि इनमें से कोई विश्व का सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन सकता है। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत से अधिक ग्रैंडमास्टर निकले हैं। अकेले चेन्नई से ही 25 ग्रैंडमास्टर हैं। जबकि देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश से अब तक एक भी ग्रैंडमास्टर नहीं है। यहां से केवल दो अंतरराष्ट्रीय खिताबधारी हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता में 64 स्कूलों के करीब 4000 बच्चे शामिल हुए। यदि वर्ष में ऐसी दो-तीन प्रतियोगिताएं हों तो सबसे अधिक ग्रैंडमास्टर यहीं से निकल सकते हैं। सीनियर वर्ग में मोहिनी ने हासिल किए 7 अंकसीनियर वर्ग में महामाया बालिका इंटर कॉलेज, नोएडा की मोहिनी पंडित ने 7 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की हिया गुप्ता 6.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इंडस वैली स्कूल, नोएडा के आदि सिंह 6 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा के सिद्धांत समीर 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर और इंडस वैली स्कूल, नोएडा के जयांश 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।दोबारा चैंपियन बने अवान ने हासिल किए 6.5 अंक जूनियर वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के अवान तिवारी ने 6.5 अंक लेकर चैंपियनशिप जीती। अवान वर्ष 2023 में हुए पहले संस्करण में भी जूनियर वर्ग के विजेता रहे थे। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा के प्रणीत राजपूत ने 6 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। कार्ल हूबर स्कूल, नोएडा के विशेष ने 6 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। इंडस वैली स्कूल, नोएडा के अयांश चौरसिया 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर और दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा के अवयुक्त जैन 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।ग्रैंडमास्टर संग सेल्फी को लिए लगी कतार पुरस्कार समारोह के बाद खिलाड़ियों ने ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा के साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ लेने के लिए लाइन लगाई। बच्चे अमर उजाला शतरंज चैंपियनशिप के बोर्ड के पास अभिभावकों संग तस्वीरें खिंचवाते रहे।सीनियर वर्ग में विजेता और पुरस्काररैंक नाम स्कूल पुरस्कार राशि 1. मोहिनी पंडित, 7 अंक, महामाया बालिका इंटर कॉलेज, नोएडा, 21 हजार रुपये2. हिया गुप्ता, 6.5 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा, 11 हजार रुपये3. आदि सिंह, 6 अंक, इंडस वैली स्कूल नोएडा, 5100 रुपये 4. सिद्धांत समीर, 6 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा, 3100 रुपये 5. जयांश, 6 अंक, इंडस वैली स्कूल नोएडा, 2100 रुपये -----------------------------------------जूनियर वर्ग में रैंक नाम स्कूल पुरस्कार राशि1. अवान तिवारी, 6.5 अंक, जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा, 21 हजार रुपये2. प्रणीत राजपूत, 6 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क, 11 हजार रुपये3. विशेष, 6 अंक, कार्ल हूबर स्कूल नोएडा, 5100 रुपये4. अयांश चौरसिया, 6 अंक, इंडस वैली स्कूल नोएडा, 3100 रुपये5. अवयुक्त जैन, 6 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा, 2100 नोएडा रुपये
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:31 IST
Noida News: सीनियर में मोहिनी चमकीं, जूनियर में अवान फिर बने चैंपियन #MohiniShinesInTheSeniorCategory #AwanAgainBecomesTheChampionInTheJuniorCategory #SubahSamachar
