Mojtaba Khamenei in Coma: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई? अब तक का सबसे बड़ा खुलासा | Iran israel

अमेरिका-इस्राइल के हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इन हमलों में ईरान के नए सर्वोच्च नेता चुने गए मोजतबा खामेनेई के भी घायल होने की आशंका जताई गई थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि, ईरान की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, एक हालिया रिपोर्ट में मोजतबा खामेनेई के ठिकाने का खुलासा करते हुए उनके गंभीर रूप से घायल होने का दावा किया गया है। ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं। एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मोजतबा खामेनेई वर्तमान में कोम शहर में इलाज करवा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार खामेनेई अचेत अवस्था में हैं और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसी वजह से मोजतबा किसी भी निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा लेने में असमर्थ हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 09:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mojtaba Khamenei in Coma: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई? अब तक का सबसे बड़ा खुलासा | Iran israel #IndiaNews #National #Iran #IranIsraelWar #SupremeLeader #MojtabaKhamenei #Coma #Treatment #Qom #Report #WorldNewsInHindi #WorldHindiNews #SubahSamachar