Ambala News: अंबाला के सात खिलाड़ियों पर हुई 51.51 लाख रुपये की धनवर्षा, अकेले योगेश्वर को मिले 30 लाख
अंबाला। गुरुग्राम में सोमवार को दूसरे सीएम कप का आगाज हुआ। ओपनिंग सेरेमनी में उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें अंबाला के सात खिलाड़ियों पर 51.51 लाख रुपये की धनवर्षा हुई। पहले स्थान पर अंबाला के जिम्नास्टिक कोच व खिलाड़ी योगेश्वर सिंह को 30 लाख रुपये की राशि मिली। यह राशि योगेश्वर को दो स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक हासिल करने पर मिली है। सीएम कप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को सात लाख, रजत पदक वाले को पांच लाख व कांस्य पदक हासिल करने वाले को तीन लाख रुपये की राशि दी गई थी। इसके अलावा अंबाला के जिम्नास्टिक खिलाड़ी जितेंद्र को कांस्य पदक हासिल करने पर तीन लाख रुपये की राशि व साहिल यादव को भी कांस्य पदक पर तीन लाख, जानवी को कांस्य पदक हासिल करने पर तीन लाख मिली। संवादरगबी में स्वर्ण झटकने पर अनिकेत को मिले सात लाख बॉक्सिंग खिलाड़ी कल्पना को रजत पदक हासिल करने पर पांच लाख रुपये की राशि व रगबी में अंबाला के अनिकेत को स्वर्ण पदक हासिल करने पर सात लाख रुपये की राशि व साइकिलिंग में रणजीत सिंह को खेल का हिस्सा बनने पर 51 हजार रुपये की राशि मिली है। अंबाला से सीएम कप के लिए छह टीमों के 132 खिलाड़ी सोमवार को सुबह रवाना हुए। उनके साथ कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप सहित अन्य कोच शामिल रहे। पहले दिन ओपनिंग चलने के लिए कोई मुकाबले नहीं हुए। मंगलवार से खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 03:21 IST
Ambala News: अंबाला के सात खिलाड़ियों पर हुई 51.51 लाख रुपये की धनवर्षा, अकेले योगेश्वर को मिले 30 लाख #MoneyOfRs51.51LakhWasShoweredOnSevenPlayersOfAmbala #YogeshwarAloneGotRs30Lakh #SubahSamachar
