Partner Hiding Salary: क्या आप भी पार्टनर से छुपाते हैं अपनी सैलरी? जानिए कैसे बिगाड़ सकता है ये आपका रिश्ता
Money Secrets Between Couples:रिश्ते भरोसे पर टिके होते हैं। लेकिन जब रिश्ते में पैसों को लेकर झूठ आ जाए तो यह धीरे धीरे भरोसे को कमजोर कर देता है।आज के समय में कई कपल्स के बीच एक नई समस्या तेजी से सामने आ रही है जिसे वित्तीय बेवफाई (Financial Infidelity)कहा जाता है। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर से पैसे, सैलरी, खर्च, कर्ज या सेविंग्स से जुड़ी जानकारी छुपाता है। शुरू में यह छोटी बात लग सकती है, लेकिन समय के साथ यह रिश्ते में बड़ी दरार पैदा कर सकती है। वित्तीय बेवफाईक्या होती है वित्तीय बेवफाई का मतलब है कि रिश्ते में एक व्यक्ति पैसों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अपने पार्टनर से छुपाए या झूठ बोले। इसमें कई तरह की चीजें शामिल हो सकती हैं जैसे, अपनी असली सैलरी छुपाना गुप्त बैंक अकाउंट रखना बिना बताए बड़ा खर्च करना क्रेडिट कार्ड या लोन की जानकारी छुपाना ऑनलाइन शॉपिंग या निवेश को छुपाना यह बिल्कुल उसी तरह है जैसे भावनात्मक या रिलेशनशिप में बेवफाई, क्योंकि इसमें भी भरोसा टूटता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 11:39 IST
Partner Hiding Salary: क्या आप भी पार्टनर से छुपाते हैं अपनी सैलरी? जानिए कैसे बिगाड़ सकता है ये आपका रिश्ता #Relationship #National #MoneySecrets #HidingSalary #RelationshipTips #FinancialInfidelity #SubahSamachar
