हाल-ए-मानसून: साल 2021 के बाद से पहली बार देरी से हुई एंट्री, 26 साल में 13वीं बार जुलाई में दिल्ली पहुंचा
दिल्ली में बृहस्पतिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, यह पिछले साल की तुलना में पांच दिन की देरी से पहुंचा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021 के बाद यह पहली बार है, जब मानसून ने जुलाई में दस्तक दी है। इससे पहले साल में 2021 में मानसून 13 जुलाई को यहां पहुंचा था। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 में 29 जून, 2024 में 28 जून, 2023 में 25 जून और 2022 में 30 जून को दिल्ली पहुंचा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 19:14 IST
हाल-ए-मानसून: साल 2021 के बाद से पहली बार देरी से हुई एंट्री, 26 साल में 13वीं बार जुलाई में दिल्ली पहुंचा #CityStates #DelhiNcr #Delhi #MonsoonUpdate #MonsoonInDelhi #RainForecast #WeatherForecast #WeatherReport #SubahSamachar
